१) भारतीय पौराणिक ग्रन्थ कहानियो व लोक कथाओ में पारस पत्थर का जिक्र मिलता है |
२) पारस पत्थर को सफ़ेद चमकता हुआ बताया गया है , जिसे छुवाने से लोहा सोना बन जाता है |
३) माना जाता है ,कौवो की इसकी पहचान होती है , इसलिए जानकार लोग कौवो के पैरो में छोटे छोटे लोहे के छल्ले लगा देते थे , जिसको सोना बनने पर उस पर नजर रखी जाने लगती थी , व पीछा किया जाने लगता था |
४) पारस पत्थर हिमालय क्षेत्र में व हिमालय जंगल में ही मिलती है , अन्य पत्थरो की तरह ही यह भी होता है|
परन्तु अँधेरे में चमकने लगता है |
५) प्राचीन समय में ज्ञानी संत लोग पारस पत्थर लाकर अपने शिष्यो व सेवको को दे देते थे |
६) लोग मानते है , मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में वहा से 70 km दूर दनवारा गांव के एक कुवे में रात में रोशनी दिखाई देती है , लोगो का मानना है , ये पारस मणि है |
७) हिमालय क्षेत्र के लोग अपने जानवरो के पैरो में लोहे की नाल लगा देते है , जिससे की पारस पत्थर के संपर्क में आने पर वह सोना बन जाये , झारखण्ड के गिरिडीह इलाके के पारसनाथ जंगल में आज भी लोग पारस मणि की खोज करते रहते है |
८) कहा जाता है ,मध्य प्रदेश के राजा राजसेन के पास पारस पत्थर था , इसी पारस पत्थर के लिए उन्होंने कई जंग लड़ी , एक बार जब वो हार गए तो उन्होंने पारस पत्थर को रायसेन किले में ही स्थित एक तालाब में फेक दिया , युद्ध में राजा की मौत हो गयी व कहा जाता है , पारस पत्थर अब भी किले में मौजूद है , और इसकी रखवाली जिन्न करते है |
जो लोग पारस पत्थर की तलाश में किले में गए उनकी मानसिक हालत खराब हो गयी कहा जाता है , रात में गुनिया तांत्रिक खजाने के लिए खुदाई करते है , दिन में जो किले में घूमने आते है ,उन्हें बड़े बड़े गड्ढे व तंत्र क्रिया दिख जाती है |
९) वर्तमान समय में मेहनती , गुणवान ज्ञानी व अच्छे व्यक्ति को ही पारस कहा गया है , जिसके संपर्क में आने पर परिस्थितिया व बुरे व्यक्ति बदल जाते है |

लेखक;-रोचकता हेतु _______रविकान्त यादव for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/ and
https://www.facebook.com/ravikantyadava













































