Wednesday 1 June 2022

भारत (know your country)



१) भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवा व जनसंख्या के हिसाब से विश्व का  दूसरा सबसे  बड़ा देश है | 


२) प्राचीन भारत का नाम आर्यावर्त था | 

३) भारत देश का नाम चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम  पर पड़ा है , महाभारत में अजेय भीष्म पितामह इन्ही के आखिरी वंशज थे | 

४) आर्यावर्त के बाद भारत , भारत के बाद हिंदुस्तान , हिंदुस्तान के बाद भारत देश  का अंग्रेजों द्वारा इंडिया नाम पड़ा | 

५) इंडिया नाम इंडस रिवर(indus river ) के नाम पर जिसे हिंदी में सिंधु नदी कहते है , के नाम पर पड़ा है |जो चीन (तिब्बत से निकलकर ) भारत व पाकिस्तान से होकर बहती है | 


६) भारत देश में तीन राष्ट्रीय पर्व है , जो स्वतंत्रता दिवस , गणतन्त्र दिवस व गाँधी जयंती के रूप में मनाया जाता है |


७) भारत में लोकतान्त्रिक व्यवस्था है , लोकतान्त्रिक सरकार (गणतंत्र ) का गठन होता है , लोकतंत्र से आशय जनता का शासन होता है | केंद्र व राज्य में 5 -5 साल का जन चुनाव द्वारा सरकार (गणतंत्र ) का गठन होता है | 

८) केंद्र में देश की जनता के प्रतिनिधि  के रूप में सांसदो का चयन  किया जाता है | जिनकी कुल संख्या 543 होती है ,जिन्हे लोकसभा सीट भी कहते है | 

९) क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है , व गोवा सबसे छोटा राज्य है | 

१०) भारत में कुल 28 राज्य  व 8 केंद्रशासित राज्य है, कुल 36 राज्य है | 

११) जनसँख्या  दृष्टि से  उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है , व सिक्किम सबसे छोटा राज्य है |

१२) उत्तर प्रदेश 80 लोक सभा सीटो  के साथ सबसे बड़ा लोकसभा सीटो वाला राज्य है , व वही  उत्तर प्रदेश में 403 विधान सभा सीट है , व उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा जिलों वाला (75 ) राज्य भी है | 

१३) सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य का कच्छ है ,| महे जिला जो केंद्रशासित प्रदेश पडुचेरी का अंग है ,  सबसे छोटा जिला है | 

१४) भारत में कुल 22  भाषाये  है , व भोजपुरी सहित कुल 270 मातृ भाषाए  है | 

१५) भारत में कुल 9  धर्म है , व bbc  अनुसार कुल 3000  जातिया है , व 25000 उपजातिया है | 

लेखक;- भारतवासी ___रविकान्त यादव  for more click me ;-https://justiceleague-justice.blogspot.com/