Monday 11 December 2017

मेरे अमर विचार - part 8 ( my immortal thought my way and my world )

१) " संयमी "ही वास्तव में सोच सकता है | 
२) इंसानियत - हमदर्दी - भलाई , मानव को पूर्ण मानव बनाती है , इसके अभाव में वह मानव नहीं है | 
३) पवित्र , कर्तव्य निर्वहन  ईश्वर को पाने का रास्ता है | 
४) अपनी गलतियों के लिए दुखी तत्पर, को ईश्वर भी सजा देने में सोचता है | 
५) तानासाही गर्व नहीं, भय का  कारण है | 
६) सच्चा गुरु विद्यार्थी को सोचने का अवसर देता है | 
७) गुरु को प्रकाश पुंज बनकर पोशक व उपजाऊ होना चाहिए | 
८) द्वेष व रोष दोनों सगी बहने है | 

९) एक सच्चा विद्यार्थी  वातावरण से भी सीख लेता है | 
१०) आपसे जलने वाला आपको गलत बताएगा व कुछ साबित नहीं कर पायेगा | 
११) धर्म -अधर्म कर्म से है , परन्तु कर्महीन इनसे भी बुरा है  | 
१२) ज्ञान हमें सोचना सिखाता है , वही अज्ञान भटकना | 
१३) लोग आपको देखेंगे , सोचेंगे , व चले भी जायेगे परन्तु आप अपने आप से नाराज़ न हो सतत चलते रहे |

१४) यदि आप अकेले है , तो किसी  से सहायता की उम्मीद न करे स्वयं व आत्मविश्वास को जगाये | 
१५) अभाव में भी उपकार को नहीं भूलना चाहिए , ओस की बुँदे भी औसधि से कम नहीं होती | 
१६) शांति और राहत दोनों अलग अलग चीज़े है | 

१७) ज्ञान से जीना सीखा जा सकता है , परन्तु जीने के  लिए ज्ञान  जरुरी नहीं है |
१८) सच्चा शिक्षक कभी कभी विद्यार्थी के ही  मन की करता है | 
१९) विद्यार्थी के लिए धन व मन साथ रखना मुश्किल होता है , दोनों साथ मुश्किल से ही रह सकते है | 
२०) दोस्त की   सुन लेना चाहिए | 

२१) पैसे को सबकुछ समझने वाले अपने व्यक्तित्व को बेच देते है | 
२२) अपने लोगो पर करुणा दृष्टि न रखने वाले रावण से भी गए गुजरे  बुरे होते है | 
२३) दूसरे को नीचा , ईर्ष्यावश बताने वाला कभी योग्य व बड़ा नहीं हो सकता | 
२४) दिखो कपास के फूल की तरह महको गुलाब के फूल की तरह || 

लेखक;- विचारक _____रविकान्त यादव 
for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava





उदित नारायण @ 23 ( top songs )

निम्न गानो को आप गूगल से या यूट्यूब या mp3mad.com से गानो के बोल अनुसार डाउनलोड कर सुन सकते है |
१) दिल लगा लिया मैंने (duet )
२) जादू तेरी नज़र
३) तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त (duet from मोहरा )
४) मितवा सुन मितवा
५) परदेसी परदेसी जाना नहीं (duet )
६) पहला नशा पहला
 ७) आये हो मेरी जिंदगी में
८) मेरा मन क्यों तुम्हे (duet )
९) तुमसे मिलना बाते करना (duet )
१०) कितना प्यारा तुझे रब ने (duet )
११) सुबह से लेकर शाम तक (duet )


१२) वो हमसे खफा है (duet )
१३) भीड़ में तन्हाई में (duet )
१४) टीप टीप बरसा पानी ( duet )
१५) कल कॉलेज बंद हो जाएगा (duet )
१६) सूरज कब दूर गगन से (duet )
१७) कोयल सी तेरी बोली (duet )


१८) वो पालनहारे (duet )
१९) कितनी बेचैन होके (duet )
२०) बिन तेरे सनम मर मिटेंगे हम ( duet )
२१) अये मेरे हमसफ़र एक जरा (duet )
२२) किसी दिन बनुगी  मै राजा की रानी (duet )
२3 ) फूल मांगू ना बहार मांगू ( duet )

लेखक;- selected by______Ravikant yadav
 for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava





Tuesday 5 December 2017

सोनू निगम ( top ten song )


इन गानो को आप बोल अनुसार net  , youtube या mp3mad.com से डाउनलोड कर सुन सकते है | 

१) अभी मुझमे कही बाकी थोड़ी  
२) मुझे रात दिन बस मुझे 
३) मुझसे नाराज़ हो तो हो जाओ 
४) इश्क़ में एक पल की भी जुदाई 
५) अभी सांस लेने की फुरसत (duet )
६) मेरी दुनिया है तुझमे कही (duet )
७) रब राखा (duet )
८) वो साहिबा (duet )
९) सौ दर्द है , सौ राहते 
१०) बाकी सब सपने होते है 
लेखक;- selected by ____रविकान्त यादव for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava









भगवान भास्कर ( evident god sun , hindu mythology )


१) भगवान सूर्य को एकमात्र प्रत्यक्ष देव कहा गया है , ये २४ पहिये वाले रथ व 7 घोड़े व अरुण सारथी  के साथ अति तीव्रगामी रथ पर सवार है | 
24 पहिये और 7 घोड़े क्रमशः २४ घंटे और ७ दिनों को प्रदर्शित करते है | 


२) इनकी पत्नी संजना जो देवशिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री है , व छाया है , | 
इनके पुत्र यमराज (धर्मराज ) , शनिदेव व पुत्री यमुना व सुवर्चला है | 

३) देवशिल्पी विश्वकर्मा ने इनके ताप ,चमक को लेकर शिव के लिए त्रिशूल , विष्णु के लिए चक्र , व कुबेर के लिए पुष्पक विमान बनाया था | 

४) पवन पुत्र हनुमान भगवान सूर्य के शिष्य है | सूर्य हनुमान जी के गुरुदेव है |

५) रामायण में सुग्रीव सूर्य के पुत्र है व महाभारत में दानवीर कर्ण  सूर्य के पुत्र है |

६) द्वापर में कृष्ण भगवान् के राज्य में सत्रजीत नामक एक भक्त को इन्होने (सूर्य देव ) ने स्यमन्तक मणि दी थी , जो सूर्य के सामान चमकती रहती थी , तथा 8 भर (कुछ ) सोना रोज देती थी | जिसे लेकर श्रीकृष्ण पर आरोप भी लगा था | 


७) द्वापर में ही वनवास काट रहे , युधिस्ठिर ने सूर्य उपासना की तो सूर्य देव ने उन्हें अक्षयपात्र दिया , जिसकी खासियत थी धोये जाने तक उसमे पका अन्न ( भोजन ) प्रदान करता रहता था | 



८) चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व सूर्य उपासना का ही पर्व है , जो परिवार की सुख सम्वृद्धि हेतु मनाया जाता है | 

९) हिन्दू धर्म में सुबह उठ कर नहा धोकर सूर्य देव को जल देने का भी विधान है , जल में सूर्य देव का प्रतिबिम्ब देखकर नमन किया जाता है , भगवान् सूर्य शीघ्र प्रसन्न होते है | 
लेखक ;- छठ पूजा पर______रविकान्त यादव for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;-https://www.facebook.com/ravikantyadava




Sunday 26 November 2017

कुमार सानु @ 35 (Decade of kumar sanu songs)



प्रस्तुत है , कुमार सानु जी के कुछ चुनिंदा गाने जिन्हे आप net से ,youtube से  या mp3mad.com से गाने के बोल अनुसार डाउनलोड कर सुन सकते है | 

१)तू मिले दिल खिले 
२) मेरा चाँद मुझे आया है नजर 
३) दिल है की मानता नहीं (duet )
४) सोचेंगे तुम्हे प्यार करे की नहीं 
५) मेरा दिल भी कितना पागल है (duet )
६) सातो जनम में तेरे ( duet )
७) नहीं ये हो नहीं सकता (duet )
८) दो दिल मिल रहे है 
९) एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 


१०) इस तरह आशिक़ी का असर छोड़ जाउगा 
११) तुमसे मिलने को दिल करता है (duet )
१२) तुम्हे देखे मेरी आँखें (duet )
१३) नजर के सामने  ( duet )
१४) तेरे दर पर सनम चले आये 
१५) सिकवा नहीं किसी से किसी से गिला नहीं 
१६) ए काश कही ऐसा होता 
१७) प्यार में दिल दे दिया (duet )
१८) बिन साजन झूला झुलु (duet )
१९) चुरा के दिल मेरा (duet )
२०) घूँघट की आड़ से (duet )
२१) हर सवाल का जबाब (duet )
२२) धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में ( duet )
२३) बड़ी उदास है , जिंदगी 
२४) कितनी हसरत है , हमें 
२५) तेरे दर्द से दिल 


२६) चोरी चोरी मैंने भी तो (duet )
२७) यु ही कट जायेगा सफर (duet )
२८) ठहरे हुए पानी में 
२९ ) ये दुवा  है मेरी रब से (duet )
३०) तेरे इश्क़ में नाचेंगे 
३१) प्यार में होता है क्या जादू (duet )
३२) पायले झुनमुन झुनमुन (duet )
३३) इस प्यार से मेरी तरफ ना  देखो (duet )
३४) पहला ये पहला प्यार तेरा मेरा 
35) हम तेरी मोहब्बत में यु पागल रहते है | (duet )


लेखक ;- selected by,,,,,,,,,,, रविकान्त यादव 
for more click me on ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava


पर्यावरण पंचामृत ;-part 2 ( 7 sacred fruit tree )


हमारे शास्त्रों में एक पेड़ को १० पुत्रो के बराबर माना गया है , आइये जानते है , इनके धार्मिक महत्त्व व गुण 

१) आम ;- यह भारत में सबसे ज्यादा उत्पन्न होता है , इसे फलो का राजा भी कहते है | हिन्दु धर्म के साथ - साथ यह बौद्ध व जैन धर्म में भी पवित्र माना गया है , इसकी सुखी लकडिया टहनिया यज्ञ हवन में काम आती है , इसके पत्तो का तोरण शुभ माना जाता है , तथा इसके पत्तो को कलश स्थापना आदि में भी उपयोग होते है | 
इसके फल व फूल को देवो को भी अर्पित करने का विधान है , माना जाता है , इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर नारद जी लाये थे | 

२) आँवला ;- इसे अत्यंत शुभ  माना जाता है , इसे अमृत फल भी कहते है , इसके फल ,चूर्ण व मुरब्बे के सेवन से तमाम व्याधिया दूर होती है , इसके एक वृक्ष लगाने से एक राजसूय यज्ञ का फल मिलता है , अक्षय नवमी के दिन इसके छाये तले भोजन करने -कराने व इसकी पूजा का  विधान है , | यह विष्णु का प्रिय फल है | 

३) बेल ;- शिवपुराण में बेल को साक्षात् शिव का स्वरुप कहा गया है , इसके पत्ते शिव को अत्यंत प्रिय है , इसकी उत्पत्ति देवी पार्वती  द्वारा पसीने की बूंदो से हुई है | इसको लगाने  से लोक -परलोक में अनेको लाभ मिलते है , इसको काटना महापाप माना जाता है , यह भी आंवले की तरह पूजनीय माना जाता है | गर्मियों में इसका शरबत या कैंडी सेवन शीतलता प्रदान करता है | 



४) जामुन ;- भगवान गणेश का प्रिय फल , इसकी सुखी टहनिया हवन आदि में प्रयोग होती है , इसके फल , पत्ती , गुठली , छाल लाइलाज मधुमेह रोग में रामबाण , इसे आम ,आंवले के साथ भी लगाया जाता है , भविष्य पुराण अनुसार  जामुन लगाने से धन की प्राप्ति होती है | 

5) केला ;- वास्तु अनुसार चारदीवारी में केला लगाना शुभ होता है , इसके पत्ते , तने व फल पूजा पाठ में प्रयुक्त होते है , मानना है , केले के पौधे में भगवान् वृहस्पति का वास होता है , इसको लगाने पर आर्थिक स्थिति ख़राब नहीं होती ,इसकी पूजा वृहस्पतिवार को होती है | 

6 ) अनार ;- वास्तु में इसका विशेष स्थान है , सुख -सम्बृद्धि दाता तथा घर में होने पर घर ग्रहो के दोष से बचाता है , इसके फूल को शहद में डुबो कर शिवलिंग पर अर्पित करने का विधान है | 

7) नारियल ;- इसे श्री फल कहते है , अर्थात भगवान् का फल , लगभग सभी शुभ कार्यो में प्रयुक्त , देवी स्थानों पर प्रिय , अत्यंत शुभ , व सबसे पवित्र फल होता है , यह हर समय उपलब्ध रहता है , इसका फल व पानी तमाम रोगो में  कारगार , देवभोग ,हवन,यज्ञ में मंगल कलश आदि में इसका उपयोग होता है , यह बहुउपयोगी वृक्ष व फल है | 


लेखक;- धार्मिक,,,,,,रविकान्त यादव 
for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and  ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava














Friday 24 November 2017

महत्ता (importance)


वर्तमान समय भले ही net , google , android   आदि ने ले लिया है , परन्तु एक कुम्हार की तरह गुरु की महत्ता कभी कम नहीं होगी | 
अगर शिष्य यन्त्र है,तो गुरु उसकी ऊर्जा , जिसके बिना पौधे रुपी शिष्य का विकास शायद ही संभव हो | 



विश्व विजेता सिकंदर जिसे अलेक्जेंडर the ग्रेट कहा जाता जाता है , के गुरु अरस्तु , महान शासक चन्द्रगुप्त मौर्य के गुरु चाणक्य , बाद में इसी वंश चन्द्रगुप्त के पोते सम्राट अशोक के नाम से प्रसिद्द हुए | 


महान धनुर्धर अर्जुन के गुरु द्रोणाचार्य , हनुमान जी के गुरु भगवान् भास्कर सूर्य है , 
वीर छत्रपति शिवा जी के गुरु स्वामी रामदास , इसी तरह तमाम महान लोग जिनके महानता के पीछे गुरुवो का ही हाथ था | 

वर्तमान समय भले ही google , bing , yahoo , जैसे तमाम सर्च इंजन ,गुरुवो को चुनौती जरूर दे सकते है , परन्तु उसकी जगह नहीं ले सकते क्यों की रत्नो की परख उसके जौहरी ही कर सकते है | 
असतो माँ सद्गमय , तमसो माँ ज्योतिर्गमय || 
अतः शिक्षक एक प्रकाश पुंज है | 

लेखक;- गुरु पूर्णिमा पर......... रविकांत यादव 
for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and  https://www.facebook.com/ravikantyadava





Friday 7 July 2017

नियति और नीति (fate and justice of god )

एक सपेरा था , दिन में सापो का खेल दिखा कर थोड़ा बहुत पैसे कमा लेता , धीरे धीरे पैसे की भूख बढ़ी , | 
अब वह खेल कम दिखाता और चोरी के स्थानों को चिन्हित ज्यादा करता व तमाम ठिकानो को चोरी के लिए खोजता रहता तथा दिन को साधारण सपेरा रहता ,रात को शातिर चोर बन जाता | 
इस तरह वह तमाम घरो में चोरी करता वह चोरी में  तमाम आभूषण सोना चांदी आदि चोरी करता तथा उसे जंगल में एक पुरानी  इमली के कोटर में छिपा देता इस तरह वह तमाम धन रत्न उस इमली के कोटर में जमा करता रहता , एक दिन उसने सोचा अब तो काफी धन हो गया है , चलो कुछ निकाल कर खर्च व्यय कर मजे लू वह उस जंगली इमली के पास गया , जैसे ही उसने इमली के कोटर में अपना चोरी का धन निकालने  के लिए हाथ डाला इस बात से अनभिज्ञ भीतर एक खतरनाक जहरीला सांप  बैठा पड़ा है , जैसे ही उस सपेरे ने हाथ डाला
 उस खतरनाक जहरीले सांप ने उसे डस लिया इस तरह वह सारे जिंदगी भर का सपेरा वही मारा गया || 
अतः कह सकते है हमारे बुरे कर्मो का निर्णय तो देर सवेर होकर ही रहेगा , लोकलुभावन सपनो को सोचने से अच्छा है , अपने श्रम , ज्ञान और सच्चाई पर विश्वास करना || 

लेखक;- खेल देखते ____रविकान्त यादव 
for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
एंड https://www.facebook.com/ravikantyadava


Tuesday 4 July 2017

अमरनाथ रहस्य ( a divine feeling ) HAPPY SAWAN


१) कैलाश मानसरोवर के बाद बाबा अमरनाथ ( शिव ) की दुर्गम  यात्रा होती या मानी जाती है , जो जम्मू कश्मीर में पड़ता है , यही पर शिव ने माता पार्वती  को  अमर होने की कथा सुनाई थी , जिसे दो कबूतरों के जोड़ो ने भी सुन लिया , किस्मत वालो को ही वो जोड़े आज भी दिख जाते है | अमरनाथ की यात्रा गर्मियों में होती है | 

२) यहाँ भुरभुरी बर्फ मिलती है ,परन्तु प्राकृतिक शिवलिंग ठोस बर्फ का होता है | 

३) यह कथा एकांत में ही सुनाने के लिए शिव ने अपने शरीर पर धारण जैसे चन्द्रमा , नाग, पिस्सु , नंदी बैल, व पांचो तत्व , आदि का जगह जगह त्याग किया , जो उनके त्यागने क्रम अनुसार इन्ही से उस स्थान का नाम पड़ा , जैसे अनंतनाग , चन्दन बाड़ी  आदि | 



४) शिवलिंग की आज लम्बाई 10 फ़ीट होती है , जो सफ़ेद चमकता है, जो चन्द्रमा के घटने बढ़ने के साथ इसकी उचाई  घटती बढती रहती है | 

लेखक;-पर्यटक ____रविकांत यादव for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and https://www.facebook.com/ravikantyadava