Monday 11 December 2017

मेरे अमर विचार - part 8 ( my immortal thought my way and my world )

१) " संयमी "ही वास्तव में सोच सकता है | 
२) इंसानियत - हमदर्दी - भलाई , मानव को पूर्ण मानव बनाती है , इसके अभाव में वह मानव नहीं है | 
३) पवित्र , कर्तव्य निर्वहन  ईश्वर को पाने का रास्ता है | 
४) अपनी गलतियों के लिए दुखी तत्पर, को ईश्वर भी सजा देने में सोचता है | 
५) तानासाही गर्व नहीं, भय का  कारण है | 
६) सच्चा गुरु विद्यार्थी को सोचने का अवसर देता है | 
७) गुरु को प्रकाश पुंज बनकर पोशक व उपजाऊ होना चाहिए | 
८) द्वेष व रोष दोनों सगी बहने है | 

९) एक सच्चा विद्यार्थी  वातावरण से भी सीख लेता है | 
१०) आपसे जलने वाला आपको गलत बताएगा व कुछ साबित नहीं कर पायेगा | 
११) धर्म -अधर्म कर्म से है , परन्तु कर्महीन इनसे भी बुरा है  | 
१२) ज्ञान हमें सोचना सिखाता है , वही अज्ञान भटकना | 
१३) लोग आपको देखेंगे , सोचेंगे , व चले भी जायेगे परन्तु आप अपने आप से नाराज़ न हो सतत चलते रहे |

१४) यदि आप अकेले है , तो किसी  से सहायता की उम्मीद न करे स्वयं व आत्मविश्वास को जगाये | 
१५) अभाव में भी उपकार को नहीं भूलना चाहिए , ओस की बुँदे भी औसधि से कम नहीं होती | 
१६) शांति और राहत दोनों अलग अलग चीज़े है | 

१७) ज्ञान से जीना सीखा जा सकता है , परन्तु जीने के  लिए ज्ञान  जरुरी नहीं है |
१८) सच्चा शिक्षक कभी कभी विद्यार्थी के ही  मन की करता है | 
१९) विद्यार्थी के लिए धन व मन साथ रखना मुश्किल होता है , दोनों साथ मुश्किल से ही रह सकते है | 
२०) दोस्त की   सुन लेना चाहिए | 

२१) पैसे को सबकुछ समझने वाले अपने व्यक्तित्व को बेच देते है | 
२२) अपने लोगो पर करुणा दृष्टि न रखने वाले रावण से भी गए गुजरे  बुरे होते है | 
२३) दूसरे को नीचा , ईर्ष्यावश बताने वाला कभी योग्य व बड़ा नहीं हो सकता | 
२४) दिखो कपास के फूल की तरह महको गुलाब के फूल की तरह || 

लेखक;- विचारक _____रविकान्त यादव 
for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava





उदित नारायण @ 23 ( top songs )

निम्न गानो को आप गूगल से या यूट्यूब या mp3mad.com से गानो के बोल अनुसार डाउनलोड कर सुन सकते है |
१) दिल लगा लिया मैंने (duet )
२) जादू तेरी नज़र
३) तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त (duet from मोहरा )
४) मितवा सुन मितवा
५) परदेसी परदेसी जाना नहीं (duet )
६) पहला नशा पहला
 ७) आये हो मेरी जिंदगी में
८) मेरा मन क्यों तुम्हे (duet )
९) तुमसे मिलना बाते करना (duet )
१०) कितना प्यारा तुझे रब ने (duet )
११) सुबह से लेकर शाम तक (duet )


१२) वो हमसे खफा है (duet )
१३) भीड़ में तन्हाई में (duet )
१४) टीप टीप बरसा पानी ( duet )
१५) कल कॉलेज बंद हो जाएगा (duet )
१६) सूरज कब दूर गगन से (duet )
१७) कोयल सी तेरी बोली (duet )


१८) वो पालनहारे (duet )
१९) कितनी बेचैन होके (duet )
२०) बिन तेरे सनम मर मिटेंगे हम ( duet )
२१) अये मेरे हमसफ़र एक जरा (duet )
२२) किसी दिन बनुगी  मै राजा की रानी (duet )
२3 ) फूल मांगू ना बहार मांगू ( duet )

लेखक;- selected by______Ravikant yadav
 for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava





Tuesday 5 December 2017

सोनू निगम ( top ten song )


इन गानो को आप बोल अनुसार net  , youtube या mp3mad.com से डाउनलोड कर सुन सकते है | 

१) अभी मुझमे कही बाकी थोड़ी  
२) मुझे रात दिन बस मुझे 
३) मुझसे नाराज़ हो तो हो जाओ 
४) इश्क़ में एक पल की भी जुदाई 
५) अभी सांस लेने की फुरसत (duet )
६) मेरी दुनिया है तुझमे कही (duet )
७) रब राखा (duet )
८) वो साहिबा (duet )
९) सौ दर्द है , सौ राहते 
१०) बाकी सब सपने होते है 
लेखक;- selected by ____रविकान्त यादव for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;- https://www.facebook.com/ravikantyadava









भगवान भास्कर ( evident god sun , hindu mythology )


१) भगवान सूर्य को एकमात्र प्रत्यक्ष देव कहा गया है , ये २४ पहिये वाले रथ व 7 घोड़े व अरुण सारथी  के साथ अति तीव्रगामी रथ पर सवार है | 
24 पहिये और 7 घोड़े क्रमशः २४ घंटे और ७ दिनों को प्रदर्शित करते है | 


२) इनकी पत्नी संजना जो देवशिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री है , व छाया है , | 
इनके पुत्र यमराज (धर्मराज ) , शनिदेव व पुत्री यमुना व सुवर्चला है | 

३) देवशिल्पी विश्वकर्मा ने इनके ताप ,चमक को लेकर शिव के लिए त्रिशूल , विष्णु के लिए चक्र , व कुबेर के लिए पुष्पक विमान बनाया था | 

४) पवन पुत्र हनुमान भगवान सूर्य के शिष्य है | सूर्य हनुमान जी के गुरुदेव है |

५) रामायण में सुग्रीव सूर्य के पुत्र है व महाभारत में दानवीर कर्ण  सूर्य के पुत्र है |

६) द्वापर में कृष्ण भगवान् के राज्य में सत्रजीत नामक एक भक्त को इन्होने (सूर्य देव ) ने स्यमन्तक मणि दी थी , जो सूर्य के सामान चमकती रहती थी , तथा 8 भर (कुछ ) सोना रोज देती थी | जिसे लेकर श्रीकृष्ण पर आरोप भी लगा था | 


७) द्वापर में ही वनवास काट रहे , युधिस्ठिर ने सूर्य उपासना की तो सूर्य देव ने उन्हें अक्षयपात्र दिया , जिसकी खासियत थी धोये जाने तक उसमे पका अन्न ( भोजन ) प्रदान करता रहता था | 



८) चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व सूर्य उपासना का ही पर्व है , जो परिवार की सुख सम्वृद्धि हेतु मनाया जाता है | 

९) हिन्दू धर्म में सुबह उठ कर नहा धोकर सूर्य देव को जल देने का भी विधान है , जल में सूर्य देव का प्रतिबिम्ब देखकर नमन किया जाता है , भगवान् सूर्य शीघ्र प्रसन्न होते है | 
लेखक ;- छठ पूजा पर______रविकान्त यादव for more click me ;- http://justiceleague-justice.blogspot.in/
and on ;-https://www.facebook.com/ravikantyadava