Monday 21 May 2018

आकाशीय बातें (cosmic fact)



१) आसमान या अंतरिक्ष से 60 टन धूल प्रतिदिन पुरे धरती पर गिरती है | 

2) आसमान से 80 लाख बार बिजली प्रतिदिन धरती पर गिरती है | 



३) आसमान से प्रतिदिन 10 ग्राम से लेकर ज्यादा तक 230 उल्कापिंड प्रतिदिन धरती पर गिरते है , जो धरती के वातावरण में आते ही जलकर नष्ट होने लगते है | 






4) पृथ्वी को लेकर कुल आठ ग्रह  है , जो सुर्य के गुरुत्व से उसका चक्कर लगा रहे है | जिन्हे सौरमंडल कहा जाता है | 


5) union of concerned scientists के अनुसार मानव निर्मित 2017 तक कुल 4635 उपग्रह है ,जो पृथ्वी के कक्षा में स्थापित है | इनमे 1738 सक्रिय है , तथा 2897  ख़राब कबाड़ पड़े तेज़ी से घूम रहे है | 


6 )अंतरिक्ष में पृथ्वी 107000 km/hr या  30km per second की गति से सुर्य की परिक्रमा कर रही है , जिसे पूरा करने में 365.256 दिन यानि एक साल लगते है | 


7) पृथ्वी अंतरिक्ष में अपनी धुरी पर 24 घंटे में पूरा घूमती है इसकी रफ़्तार 1600km/per hour (प्रति घंटे ) है | जिससे जिधर सुर्य होता है ,उधर दिन तथा जिधर सुर्य नहीं होता उधर रात होती है चाँद तारे दिन में भी मौजूद रहते है ,परन्तु सुर्य के प्रकाश से वह दिखाई नहीं देते , चाँद पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है , चाँद हमें उतना ही दिखता है जितने भाग पर सुर्य का प्रकाश पड़ता है | 


8)सुर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित एक तारा है , जो पृथ्वी से 149.6 million km दूर है | अर्थात 149600000 किलोमीटर दूर है | यह पृथ्वी से 109 गुना बड़ा है , तथा इसका प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट में पहुँचता है | 


9)सुर्य हमारे आकाश गंगा (galaxy ) का 200km प्रति सेकंड व 720000 km/hr (प्रति घंटे ) की रफ़्तार से हमारे आकाश गंगा ( galaxy ) का चक्कर लगा रहा है | 


10) सुर्य का तापमान 15 million  डिग्री सेल्सियस है | यानि केंद्र में 150 लाख डिग्री सेल्सियस है | जिसमे हाइड्रोजन के अणु आपस में मिलकर हीलियम का निर्माण करते है | यह प्रक्रिया नुक्लिअर फ्यूज़न (nuclear fusion ) कहलाती है | और हमें सुर्य से ऊर्जा स्वरुप प्रकाश और ऊष्मा प्राप्त होती है | 



11 ) केवल हमारे पुरे आकाश गंगा (galaxy ) में 200 billion से ज्यादा तारे है , अर्थात 200X100 =20000 करोड़ तारे है | 







१२) केवल हमारे आकाश गंगा ( galaxy ) में ही 100 billion  ग्रह  से ज्यादा, अर्थात 100X100 =10000 करोड़ ग्रह है, जिनमे अनेको पर एलियन है , या हो सकते है | या इन सभी पर जीवन की सम्भावना बताई गयी है | 












लेखक;-आकाश देखते _____रविकान्त यादव  for more click me ;-http://justiceleague-justice.blogspot.in/  and  https://www.facebook.com/ravikantyadava













No comments:

Post a Comment