Thursday 20 January 2022

प्लास्टिक रोको (say no to plastic)

 प्लास्टिक या पॉलिथीन एक हजार (१०००) सालो तक सड़ता नहीं है | चीन व अमेरिका इसके सबसे बड़े  वेस्टेज कचरा उत्पन्न करने वाले देश है , चीन अपने प्लास्टिक कचरे को भारत में सप्लाई करने की निति पर चल रहा है | अमेरिका में बायोडिग्रेडेबल  प्लास्टिक बनती है , जो कुछ  समय बाद पर्यावरण में अपने आप घुल कर नष्ट हो जाती है | 

जरुरत है , भारत में भी बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक लागू करने की  जो मक्के के दाने के स्टार्च से बनाया जाता है | 

जरुरत है , आज कुरकुरे , चिप्स , नमकीन अन्य पैकेट बंद उत्पाद , पॉलिथीन पैकेट , पानी पीने व खाने के प्लास्टिक के थाली गिलास बंद हो , प्लास्टिक के पानी के बोतल , चप्पल आदि प्लास्टिक के उत्पाद बंद हो , व बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक क़ानूनत: अनिवार्य  किया जाय  | 



प्लास्टिक के नुकसान 

१) जलीय जीवो नदीयो व समुद्रो में कछुवो, मछलियों व्हेल ,डॉलफिन आदि जीवो द्वारा पॉलिथीन  निगलने पर उनकी मौत हो जाती है | 


२) यह जल में मिलने पर जल को जहरीला बना  देता है | 

३) गाय , भैस द्वारा इसमें छिलके आदि डाल कर फेके जाने से खा लिए जाने से ये उनके पेट में पहुंच जाता है , जो नष्ट नहीं होता , तथा उनको  नुकसान पहुचाने के साथ जहरीला दूध भी हम तक पहुँचता है | 


४) मिट्टी  पर अपने केमिकल के द्वारा यह मिट्टी को बंजर अनुपजाऊ भी बनाता है | 

प्लास्टिक का उपयोग 

१)प्लास्टिक को कोलतार में डालकर पिघला कर सड़क बनाया जा सकता है | 

२) प्लास्टिक को रीसाइकिल कर कुर्सी आदि बनाई जा सकती है | 

३) परन्तु सवाल यह उठता है , डंप पड़े कूड़े से इन प्लास्टिक छांटे कौन  ऐसे में इनके मॉलिक्यूल्स को तोड़ने के लिए इनके ऊपर हमारा राष्ट्रीय वृक्ष बरगद लगाकर कुछ हद तक पर्यावरण को नुकसान होने से  बचाया जा सकता है | 

खुले में व धुप पानी से इनके मॉलिक्यूल्स टूट जायेगे ऐसे में  गड्ढा कर इनके ऊपर कई विशेष पौधे जैसे बरगद आदि लगाए जा सकते है | 

४) कुछ कीड़े जैसे गैलेरिया मेलानेल्ला (wax moth ) कैटेरपिल्लर प्लास्टिक खाते है , बदले में हमें उर्वरक मिलता है ,इन कीड़ो की उपयोगिता देखते  हुये  केंचुए की तरह इनकी खेती की जा सकती है | 

आज प्लास्टिक हमारे जीवन का बहुत सस्ता अभिन्न अंग बन चुका है | यह हर जगह किसी न किसी रूप में मौजूद है , अतः जरुरत है ,इसके विकल्प को  तलाशना व लागू  करना , व प्लास्टिक या पॉलिथीन पर सख्ती से रोक लगाने की भी आवश्यकता है | 

लेखक;- खोजी____रविकान्त यादव for more click ;-http://justiceleague-justice.blogspot.com/

and https://www.facebook.com/ravikantyadava



No comments:

Post a Comment